KineMaster वीडियो एडिटिंग app है जिसकी मदद से आप बहुत अच्छी तरह से वीडियो को एडिट कर सकते हैं इस ऐप में आपको बहुत से नए-नए फीचर्स देखने को मिलेंगे जो कि आपको दूसरे App में देखने को नहीं मिलेंगे।
इस ऐप की सहायता से आप बहुत ही हाय क्वालिटी वीडियो एडिट कर सकते हैं इससे आप 4K क्वॉलिटी की वीडियो तक बना सकते हैं।
इसे आप फ्री में इस्तेमाल कर पाएंगे आपको पैसे देने की जरुरत बिल्कुल भी नहीं है हालांकि कुछ चीजें हैं जिसके लिए आपको पैसे देने की जरुरत पड़ सकती है लेकिन इसमें अधिकतर चीजें फ्री है।
आज हम एक एक करके KineMaster के सभी ऑप्शन के बारे में जानेंगे कि इसका क्या काम होता है (kinemaster video editing kaise kare)
आइए सीखते हैं कि KineMaster Se Video Edit Kaise Kare जिससे कि हम अपने वीडियो को और भी अधिक सुंदर बना सके
Media– यहां से आप उस फोटो या वीडियो को सेलेक्ट करें जिसको आप KineMaster की सहायता से एडिट करना चाहते हैं।
kinemaster mein photo add karne ke liye kis option mein jaenge – अगर आप KineMaster की सहायता से बहुत सारे फोटो को मिलाकर एक वीडियो बनाना चाहते हैं तो आपको Media पर जाकर एक करके अपने सारे फोटो को सेलेक्ट करना होगा।
अब आपकी वीडियो या फोटो KineMaster में एडिट होने के लिए बिल्कुल तैयार है अब आप इसमें अपनी पसंद और जरुरत के अनुसार कुछ भी एडिट कर सकते हैं
Audio – यहां से आप अपने वीडियो के ऊपर अलग से कोई Music या Song डाल सकते हैं जिससे कि आपकी वीडियो और निखर के सामने आए।
Voice – इसकी सहायता से आप अपने वीडियो के ऊपर Live अपनी आवाज को रिकॉर्ड कर सकते हैं। यानी की वीडियो चलते के साथ आप अपनी आवाज को उसने डाल सकते हैं।
Layer – लेयर को हम तब इस्तेमाल करते हैं जब हमें अपने वीडियो के ऊपर कुछ और लगाना होता है जैसे कि Text, Image, Video, Handwriting, Effect इत्यादि।
Text – अगर आप अपने वीडियो के ऊपर कुछ लिखना चाहते हैं तो आप Text पर क्लिक करके उसमें लिख सकते हैं।
आप Text में लिखने के लिए अलग-अलग रंगो तथा अलग-अलग तरह के डिजाइन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं इसके लिए आपको टैक्स Add करने के बाद उस Text पर क्लिक करनी है और आपकी Menu खुल जाएगी जहां से आप अपने Text को अच्छा Look दे सकते हैं।
Media – अगर आप अपने वीडियो के ऊपर कुछ फोटो या वीडियो लगाना चाहते हैं तो आप मीडिया ऑप्शन में जाकर लगा सकते हैं।
Note – Video लगाने का ऑप्शन सभी मोबाइल में नहीं होता है यह आपके मोबाइल की कैपेसिटी पर निर्भर करता है कि आपको वीडियो ऐड करने की ऑप्शन मिलेगी या नहीं।
Image या video, Add करने के बाद आप उस फोटो या वीडियो को एडिट कर सकते हैं इसके लिए आपको सिर्फ अपने add किए गए इमेज या वीडियो पर क्लिक करनी है।
क्लिक करते ही आपकी एडिटिंग मेनू खुल जाएगी जहां से आप उसे अपने पसंद और जरुरत के अनुसार अलग-अलग तरह से एडिट कर सकते हैं।
Effect – यहां से आप अपनी वीडियो के ऊपर एक अच्छा सा Effect डाल सकते हैं जैसे कि अगर आपको अपने वीडियो के किसी हिस्से को धुंधला करना होगा तो आप Effect में जाकर blur Effect डाल सकते हैं।
Handwriting – इसकी सहायता से आप अपने वीडियो के ऊपर अपने हाथों से कुछ भी लिख सकते हैं वह भी अपने हैंड राइटिंग में और लिखने के बाद आप उसका कलर भी बदल सकते हैं तथा उस में अलग-अलग प्रकार की एनिमेशन भी डाल सकते हैं।


Social Plugin