आधार नंबर द्वारा Aadhaar Card डाउनलोड करें
अगर आप ऑनलाइन आधार कार्ड डाउनलोड करना और ई-आधार कार्ड प्रिंट करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए तरीकों का पालन करें-
- सबसे पहले आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ‘My Aadhar’ पर जाकर ‘Download Aadhaar’ के विकल्प पर क्लिक करें या इस लिंक पर जाएं
- ‘Aadhaar Number’ का विकल्प चुनें
- अब 12 अंकों का आधार नंबर व सिक्योरिटी कोड दर्ज करें और “Send OTP” के विकल्प पर क्लिक कर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त करें।
- अगर आप मास्क्ड आधार डाउनलोड करना चाहते हैं तो ‘Masked Aadhaar’ का विकल्प चुनें।
- अब जो OTP मिला है उसे दर्ज करें और “Verify And Download” पर क्लिक करें
- वेरिफिकेशन के बाद आपको आपके आधार का PDF दिया जाएगा, जो पासवर्ड से सुरक्षित होगा। इस PDF को खोलने के लिए पासवर्ड दर्ज करना होगा। ये पासवर्ड आपके नाम के पहले 4 अक्षरों और आपकी जन्म तिथि (YYYY) का मेल होगा।
नाम और जन्म तिथि से आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
अगर आपको अपना आधार नंबर या एनरोलमेंट नंबर याद नहीं है, तो भी आप नाम और जन्म तिथि डालकर ऑनलाइन ई-आधार डाउनलोड (E-Aadhaar Download) कर सकते हैं। इसके लिए, आपको UIDAI की वेबसाइट से अपना आधार नंबर निकालना होगा। ये कैसे करें, इसके लिए नीचे तरीका बताया गया है:
- अपने गुमे हुए ईआईडी या आधार नंबर को फिर से पाने के लिए आधार की वेबसाइट पर जाएं
- अपना पूरा नाम और रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी कोड डालें
- अब ”Send One time Password” बटन पर क्लिक करें
- अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले OTP को डालें और “Verify OTP” बटन पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाई देगा जिसमें लिखा होगा कि आपका आधार नंबर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया है
- एक बार जब आपको अपने मोबाइल पर अपना आधार एनरोलमेंट नंबर (Aadhaar Enrollment Number) मिल जाए , तो UIDAI वेबसाइट के ई-आधार पेज पर जाएं
- “I have Enrolment ID option” पर क्लिक करें
- आधार एनरोलमेंट नंबर, पूरा नाम, पिन कोड, कैप्चा इमेज डालें (एक फोटो जिसमें आपको कई तस्वीरों को सलेक्ट करना होगा)
- “One Time Password” पर क्लिक करें
- आपको OTP मिलेगा। उसे डालें और आधार डाउनलोड करने के लिए ‘Download Aadhaar’ के विकल्प को चुनें
वर्चुअल आईडी (VID) द्वारा आधार डाउनलोड करने का तरीका
वर्चुअल आईडी द्वारा आधार कार्ड डाउनलोड (Aadhaar Card Download) करना एक नया तरीका है जिसे आधार डाउनलोड पोर्टल पर लाया गया है। वर्चुअल आईडी द्वारा आधार डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित तरीके का पालन करें:
- स्टेप 1: UIDAI के ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं
- स्टेप 2: ‘Download Aadhaar’ पर क्लिक करें
- स्टेप 3: ‘I Have’ सेक्शन में से VID विकल्प को चुनें
- स्टेप 4: अपनी वर्चुअल आईडी, पूरा नाम, पिन कोड और सिकेयोरिटी कोड डालें
- स्टेप 5: ओटीपी के लिए “Send OTP” पर क्लिक करें
- स्टेप 6: इसके अलावा, आप प्रमाणिकता के लिए TOTP विकल्प का भी प्रयोग कर सकते हैं
- स्टेप 7: ई-आधार आपके सिस्टम में डाउनलोड हो जाएगा
- स्टेप 8: आप आधार कार्ड (Aadhaar Card) पासवर्ड डालकर इसमें जा सकते हैं
- स्टेप 9: PDF डाउनलोड करने के लिए 8 डिजिट का पासवर्ड डालें जो कुछ इस प्रकार होना चाहिए- CAPITALS में आपके नाम के शुरुआती 4 अक्षर और बर्थ ईयर
एनरोलमेंट आईडी का प्रयोग कर ई-आधार कार्ड डाउनलोड करें
अगर अभी तक आपको अपना आधार कार्ड (Aadhaar Card) नहीं मिला है या फिर आप अपना आधार नंबर भूल गए हैं, इसके बावजूद आप आधार एनरोलमेंट नंबर (EID) डालकर अपना ई-आधार डाउनलोड (E-Aadhaar Download) कर सकते हैं। आधार एनरोलमेंट नंबर द्वारा अपना ई-आधार डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित तरीका अपनाएं:
- https://myaadhaar.uidai.gov.in/retrieve-eid-uid पर जाएं
- अपना नाम, रजिस्टर्ड ई-मेल ID और मोबाइल नंबर व सिक्योरिटी कोड दर्ज करें
- ओटीपी के लिए ‘Send OTP’ पर क्लिक करें
- आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर OTP प्राप्त होगा। OTP डालें और “Verify OTP” पर क्लिक करें
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपका आधार नंबर/ एनरोलमेंट आईडी भेजा जाएगा।
- अब 28 अंकों की एनरोलमेंट आईडी, सिक्योरिटी कोड दर्ज करें और OTP जनरेट करने के लिए “Send OTP” के विकल्प पर क्लिक करें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले OTP को दर्ज करें और “Verify And Download”. पर क्लिक करें।
- अब आप ई-आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


Social Plugin